फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग मरम्मत में घटिया ईटों के प्रयोग के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के वार्ड नंबर चार गिधौली में डूडा की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण में घटिया ईंट और सामग्री का उपयोग किए जाने से नाराज होकर शनिवार को मुहल्ले के लोगों ने नारेबाजी की। बाद में इसकी शिकायत परियोजना अधिकारी से की। आरोप लगाया कि इंटरलाकिंग सड़क का ढलान नाली की तरफ न करके खुले की ओर किया जा रहा है। इससे पानी निकासी नहीं होगी। चेतावनी दी कि इस मामले की जांच कराकर ठीक से सड़क नहीं बनाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। नारेबाजी करने वालों में रन्नो देवी, बादल सोनकर, विनोद सोनकर, पवन सोनकर, गंगा सोनकर, शंभू सोनकर, रामनाथ, सूरज, शांति देवी, गीता, रीमा, बिंदो देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें