स्थानीय पुलिस ने बिहार में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही 12 बोतल अंग्रेजी शराब व चापड़ के साथ के साथ शनिवार को एक व्यक्ति को कस्बा बाजार से धर दबोचा। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पकड़ा गया किरण कुमार पटेल बिहार प्रांत के कैमूर जिला अंतर्गत सोनहर थाना क्षेत्र के सीलवटा गांव का निवासी है। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।