दानापुर से केएसआर बेंगलुरु के बीच चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेन में स्लीपर का एक और कोच जोड़ा जाएगा। यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी है।
बताया कि यात्रियों की भीड को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए दानापुर और केएसआर बेंगलुरु के बीच चलने वाली क्लोन स्पेशल में शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। 13 जून से केएसआर बेंगलुरु से व 15 जून से दानापुर से अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। इस क्लोन स्पेशल में शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ने के बाद शयनयान श्रेणी के कोचों की संख्या पांच से बढ़कर छह और कुल कोचों की संख्या 21 हो जाएगी।