फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छह ट्रेनें रहीं निरस्त, पांच घंटे लेट रही टुंडला-कुंभ मेला स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोहरे का असर खत्म होने लगा है, लेकिन ट्रेनों के निरस्त होने और विलंब से चलने का सिलसिला अब भी जारी है। बुधवार को अप सीमांचल, जोधपुर, गोड्डा-दिल्ली विकली, ब्रह्मपुत्र मेल के अलावा डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, केएसआर दानापुर-बंगलूरू क्लोन स्पेशल समेत छह ट्रेनें निरस्त रहीं। उधर, टुंडला-कुंभ मेला स्पेशल साढ़े पांच घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को शाम पांच बजे तक डाउनलाइन की ओर जाने वाली टुंडला-पुरी स्पेशल फेयर कुंभ मेला स्पेशल तीन घंटे, योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस एक घंटे, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटे, आनंद विहार-पुरी नंदन-कानन एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। इसी तरह आनंद विहार-कामाख्या नार्थ ईस्ट डेढ़ घंटे, आनंद विहार-मधूपुर बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। वहीं अपलाइन की ओर जाने वाली हावड़ा-टुंडला स्पेशल फेयर कुंभ मेला स्पेशल दो घंटे, हावड़ा-भिंड स्पेशल फेयर कुंभ मेला स्पेशल तीन घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दो घंटे, भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें