फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह नए मिले कोरोना पॉजिटिव, 40 हुए सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जिले में छह नए कोरोना संकमित मिले। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर चालीस हो गइ है। इसकी पुुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है। मंगलवार की शाम आई कोरोना रिपोर्ट में दो महिला और चार पुरुषों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित स्थानीय हैं और अपने कार्य स्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों की दो गृहिणी, एक कार चालक और एक किसान हैं। संक्रमितों की दो पीडीडीयू नगर, एक बरहनी ब्लाक, एक सकलडीहा और एक शहाबगंज ब्लाक के रहने वाले हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। मंगलवार को 1220 नमुने संग्रहित किए गए। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4932 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 40 है, जबकि 4825 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक जिले में कुल 67 मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें