फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सप्लाई का तार टूटने से ठप हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा (चंदौली)। क्षेत्र के करौती गांव के समीप मुख्य सप्लाई का तार मंगलवार की सुबह टूटकर गेहूं के खेत में गिर गया। इससे करौती गांव और ककरैत गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब नौ घंटे बाद शाम को क्षेत्रीय लाइनमैनों ने टूटे तार की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। करौती और ककरैत के मध्य करीब नौ खंभो से गुजरा मुख्य आपूर्ति का तार काफी जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। इससे आए दिन तार टूट कर खेतों में गिरता रहता है। मंगलवार को भी दिन के करीब नौ बजे गेहूं के खेत में तार टूटकर गिर गया।
विज्ञापन

गांव के अजय पांडेय, मुक्तेश्वर, केदार, चंद्रमा, वनमाली, प्रहलाद, रामजी आदि का आरोप है कि कई बार उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की गई लेकिन तार नहीं बदला गया। अब जब की फसल पककर तैयार है तो ऐसे में तारों के टूटकर गिरने से अगलगी की घटना हो सकती है। वहीं शाम को करीब छह बजे नौ घंटे बाद क्षेत्रीय लाइन मैनों ने टूटे तार तो जोडकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी लेकिन बिना सुरक्षा उपकरणों के खंभों पर चढ़कर तार जोड़ना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि कुछ दिनों पूर्व ओयरचक में कार्य के दौरान करेंट की चपेट में आकर लाइनमैन की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें