फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छह नाबालिगों को कराया मुक्त, दो ट्रैफिकर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल और बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को सुबह सीमांचल एक्सप्रेस से छह नाबालिगों को मुक्त कराया। इस दौरान दो ट्रैफिकर गिरफ्तार किए गए। आरोपी नाबालिगों को दिल्ली, कानपुर स्थित कारखानों में काम कराने के लिए ले जा रहे थे। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि सीमांचल एक्सप्रेस से बच्चों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद बचपन बचाओ आंदोलन और आरपीएफ की टीम ने सुबह नौ बजे ट्रेन आने पर जनरल कोच की जांच की। इस दौरान छह नाबालिग मिले, जिन्होंने बताया कि हम लोग कानपुर और दिल्ली में कारखानों में काम करने जा रहे हैं। बच्चों को लेकर जा रहे बिहार के पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना के हांसी निवासी करण कुमार और अररिया जिले के बरदाहा थाना के ठेंगड़ी निवासी अजय कुमार को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि कानपुर और दिल्ली स्थित सूजी/मैदा और खिलौनों की फैक्ट्रियों में काम करने के लिए नाबालिगों को लेकर जा रहे थे। आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि नाबालिगों को रेलवे चाइल्ड को सुपुर्द कर दोनों आरोपियों को मुगलसराय पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें