फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जानलेवा हमले और रंगदारी मांगने के आरोप में छह सदस्यीय गैंग चिह्नित

विज्ञापन
चंदौली पुलिस की ओर से जारी गैंग लीडर और सदस्यों की तस्वीर। पुलिस विभाग
विज्ञापन
चंदौली। जानलेवा हमला, मारपीट, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर अपराधों के आरोप में चंदौली पुलिस ने छह सदस्यीय गिरोह चिह्नित कराया है। थाना चंदौली पुलिस ने कथित सरगना अमन सिंह उर्फ शुभम सिंह समेत छह आरोपियों को चिह्नित कर जनपद स्तर पर गैंग नंबर 95 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसपी आकाश पटेल ने बताया कि गिरोह संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। इसके सदस्यों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने, मारपीट, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप हैं।
इन गतिविधियों से क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल पैदा होता था। गिरोह के संबंध में अभिसूचना संकलित करने के बाद थाना चंदौली पुलिस ने गैंग पंजीकरण की कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें