फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे तक लगाया जाम

Sat, 13 Aug 2016 01:14 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद विकास खंड के अमोघपुर गांव में पिछले कई दिनों से जल भराव से परेशान होकर ग्रामीणों ने तेज बारिश के बीच शुक्रवार को दोपहर में चकिया मुगलसराय रोड पर दोपहर दो बजे चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने और पानी निकासी की व्यवस्था की मांग करने लगे। देर रात आठ बजे जाम समझाने पर खत्म हो गया। वहीं जिलाधिकारी ने जाम लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश अलीनगर थाने को दिया है।
विज्ञापन

मुगलसराय विधायक बब्बन सिंह चौहान के गांव अमोघपुर में पिछले एक पखवारे से पानी जमा है। लगातार जलजमाव से निजात दिलाने की मांग की जा रही थी। दो दिन पहले एसडीएम मुगलसराय सत्येंद्र सिंह की देख रेख में जेसीबी लगाकर पानी निकासी की व्यवस्था की गई लेकिन शुक्रवार को बारिश के बाद पानी जमा हो गया। इससे ग्रामीण नाराज हो गए और दोपहर बाद ग्रामीण मुगलसराय चकिया मार्ग पर एकत्र हुए और चक्का जाम कर दिया।
जाम से वाहनों की रफ्तार रुक गई। सूचना पर नियामताबाद बीडीओ विजय प्रताप पहुंचे और आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में प्रमुख और बीडीओ के आश्वासन पर शाम सात बजे जाम समाप्त हुआ। दूसरी तरफ शाम को डीएम ने जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें