फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हीट वेव से पीड़ित मरीजों के लिए चकिया अस्पताल में छह बेड आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। गर्मी का प्रकोप शुरू होने के साथ ही लोग बीमार होने लगे हैं। इससे चकिया जिला संयुक्त अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में 514 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इसमें 402 मरीजों ने आभा पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराया। उधर, अस्पताल प्रशासन ने हीट वेव को देखते हुए छह बेड आरक्षित कर दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को ओपीडी में कुल 514 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इसमें से आभा पोर्टल से 402 लोगों ने पंजीकरण कराया। पंजीकृत मरीजों में से 61 मरीज डेंटल, नाक, कान, गला, मानसिक और नेत्र रोग विभाग में पहुंचे। सबसे ज्यादा 150 ऑर्थो के मरीज अस्पताल पहुंचे। जिला संयुक्त चिकित्सालय प्रशासन की तरफ से गर्मी के मौसम को देखते हुए हीट वेव से पीड़ित मरीजों के लिए अलग से एसी वाले 6 बेड का स्पेशल वार्ड बनाया गया है। सीएमएस डॉ. आरबी सिंह ने कहा कि आभा पोर्टल का लाभ मरीजों को मिल रहा है। चिकित्सालय के क्वालिटी मैनेजर डॉ. दिलशाद अली ने कहा कि यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा ओपीडी के साथ ही पैथोलॉजी केंद्र और एक्स-रे केंद्र से मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें