मोहनिया। महापुरुषों की प्रतिमा व शिलालेखों को तोड़ने के आरोप में पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों के कब्जे से पुलिस ने 400 शीशी देशी शराब व अंग्रेजी शराब के 140 ट्रेटा पैक बरामद किए। आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। यह खुलासा कैमूर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने सोमवार को भभुआ थाना परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पूर्व भभुआ स्थित पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर गंदा रखने का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस युवकों की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में कुछ मनचले लड़के शिलालेख को तोड़ रहे है। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान रजनीश कुमार, नीतीश कुमार, मंगल कुमार निवासीगण वार्ड नंबर 11 भभुआ व अंगद तिवारी, विशाल कुमार, सूरज चौरसिया निवासीगण वार्ड नम्बर 25 भभुआ को पकड़ लिया। इस दौरान इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।