फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महाराजा किला में दुर्गा पूजा पंडाल के लिए हुआ स्थल पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति महाराजा किला की ओर से रविवार देर शाम पूजा पंडाल निर्माण के लिए स्थल पूजन किया गया। समिति अध्यक्ष सुनील मद्धेशिया के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। ब्राह्मण मंगल त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। पूजन के बाद पूजा स्थल पर ध्वज स्थापित किया गया और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि स्थल पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण और दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान सोनू कसौधन, विपिन चौरसिया, विकास मद्धेशिया, भोला गुप्ता, अनिल मद्धेशिया, शिवाकांत यादव, कमलेश शर्मा, विक्की जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें