फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कमालपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले रविवार शाम कमालपुर बाजार में व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में पदाधिकारियों के पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सुशील सिंह और मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि रहे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद रस्तोगी ने पदाधिकारियों के साथ अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने नव निर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि व्यापारियों से उनका पुराना संबंध है। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए जरूरत पड़ने पर शस्त्र लाइसेंस दिलाने और बाजार में प्रकाश व्यवस्था बेहतर कराने की बात कही।
मुख्य वक्ता रमेश अग्रहरि ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता से संगठन मजबूत होता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक अधिकारों के लिए संगठन लगातार काम करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल, वरिष्ठ जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल, अशोक केशरी, महमूद आलम सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला मंत्री गोपाल उर्फ पिंटू यादव ने किया। अध्यक्ष आनंद रस्तोगी ने आभार जताया। समारोह में गुलाब साहू, भानु यादव, राजीव अग्रहरि, संजय रस्तोगी, अमित जायसवाल, अंजनी सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें