फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल अध्यापक के सहारे चल रहे 98 प्राथमिक विद्यालय

Thu, 03 Aug 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के बाद उन प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गई है जहां प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में शिक्षामित्र नियुक्त थे। जनपद में ऐसे 98 प्राथमिक विद्यालय हैं। शिक्षामित्रों के विद्यालय नहीं जाने से अधिकांश विद्यालय एकल हो चुके हैं। नक्सल प्रभावित नौगढ़ क्षेत्र की स्थिति और भी दयनीय है। बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि विद्यालयों में शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे परिषदीय विद्यालयों के लिए शिक्षामित्रों की अनुपस्थिति कोढ़ में खाज का काम कर रही है। जनपद में 98 प्राथमिक विद्यालयों की कमान सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षामित्रों के हाथ में थी। इसमें बरहनी में दो, सदर में 11, धानापुर 19, नियामताबाद छह, नौगढ़ में 30, चकिया 10, शहाबगंज 10, सकलडीहा में छह, चहनियां में चार विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों ने स्कूल जाना छोड़ दिया इसके चलते इन विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य ठप हो गया। कई विद्यालयों में ताला तक बंद हो गया, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग ने किसी तरह विद्यालयों में सहायक अध्यापकों को लगाकर पठन-पाठन का कार्य शुरू करा दिया है। लेकिन यहां अध्यापकों की नियुक्ति के बाद ही व्यवस्था पटरी पर आ सकेगी। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी सदर अमित दूबे का कहना है कि शिक्षामित्रों के अचानक विद्यालय नहीं आने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई थी लेकिन फिलहाल सभी विद्यालय संचालित हैं। जिन विद्यालयों में शिक्षामित्र ही नियुक्त थे वहां अध्यापकों को लगा दिया गया है। ----- खातों पर लगी है रोक चंदौली। जनपद के 98 प्राथमिक विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर नियुक्त शिक्षामित्रों के बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि विद्यालयों में ड्रेेस वितरण सहित अन्य कार्य प्रभावित न हो इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें