फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ड्रेन की सफाई के बाद सड़क पर छोड़ दी सिल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव चौराहे से गोधना मोड़ तक सिक्सलेन और फोरलेन का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था की लापरवाही से लोग परेशान हैं। ड्रेन की सफाई के बाद सिल्ट सड़क पर छोड़ दी गई। सिल्ट सूखकर सड़क पर फैल गई है। साथ ही वाहनों के गुजरने पर सिल्ट की धूल उड़ने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बारिश के दौरान ड्रेन पानी और कूड़े से भर गया था। इसके बाद पिछले रविवार और सोमवार को जेसीबी लगाकर ड्रेन की सफाई कराई गई। सफाई के दौरान निकली सिल्ट और कचरे को सड़क किनारे डाल दिया गया, लेकिन उसे हटाया नहीं गया। चार दिन में सिल्ट सूखकर सड़क पर गई है। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने पर सूखी सिल्ट और उसका कूड़ा उड़ रहा है। वाहन चालकों को भी सड़क के संकरे हिस्से से निकलते समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने कार्यदायी संस्था से सड़क पर फैली सिल्ट और कूड़े को तत्काल हटवाने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि सिल्ट सूखने के लिए छोड़ी गई थी। कार्यदायी संस्था के जरिये इसे हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें