फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 22 साल बाद सिकटिया-रामनगर सड़क की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सिकटिया गांव से पंचवटी होते हुए रामनगर जाने वाली सड़क की 22 साल के बाद मरम्मत की आस जगी है। खस्ताहाल सड़क की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ने 20 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन के पास भेज दी है। शासन से मंजूरी और बजट मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

सिकटिया-रामनगर मार्ग की सड़क का निर्माण वर्ष 2002 में कराया गया था। कुछ वर्षों के बाद सड़क खराब होती गई लेकिन कभी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। अब सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग से 15 गांवों के लोग आते-जाते हैं। सड़क खस्ताहाल होने के कारण राहगीर हादसों का शिकार होते हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव होने से आवागमन मुश्किल होता है। वहीं, रात में भी इस सड़क पर चलना जोखिमभरा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें