फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकिशुन का किया घेराव 

Wed, 01 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव से वार्ता करते ग्रामीण।
विज्ञापन
क्षेत्र के टड़िया गांव में चकबंदी में कथित धांधली के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को गौरी गांव स्थित छावनी पर पहुंच कर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव का घेराव किया। आरोप लगाया कि गांव में 80 प्रतिशत लोगों की चकबंदी में धांधली की गई है। पूर्व सांसद ने संबंधित अधिकारी से वार्ता कर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों गांव में चकबंदी की गई लेकिन चकबंदी के नाम पर धांधली की गई है। यहां तक कि चकरोड में भी छेड़छाड़ की गई है। जो नक्शा बना है, उसमें सफेदा लगाकर लेखपाल और नायब ने धांधली की है। इस दौरान इस दौरान मालिक सिंह यादव, प्रधान उदयभान सिंह, रामविलास, राजाराम यादव, पिंटू चौहान, प्रदीप चौहान, हरिओम यादव, रामलखन यादव, रमानंद, संतोष आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें