फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धानापुर में धूमधाम से निकली श्रीराम की बरात

विज्ञापन
धानापुर में  निकली श्रीराम की बारात में शामिल भाजपा विधायक सुशील सिंह। संवाद
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय कस्बे में चल रही रामलीला में शनिवार को राम विवाह की लीला का मंचन किया गया। इससे पूर्व रामलीला समिति की ओर से कस्बे में श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। मुख्य अतिथि सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह और धानापुर के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर बरात को रवाना किया।
विज्ञापन

श्रीराम की बरात के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया गया। भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंग भारतीय संस्कृति, मर्यादा, आदर्श और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सुजीत जायसवाल, श्रीराम, कमलाकांत मिश्र, रमेश द्विवेदी, सुशील सिंह जनौली, लक्ष्मण कुशवाहा, आशुतोष सिंह मिंटू, गोपाल बिंद, अच्युतानंद मिश्र और रंजन सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें