धानापुर। कस्बा स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार शाम ताड़का वध लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। ताड़का वध होते ही रामलीला प्रेमियों ने श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
मंचन के दौरान महर्षि विश्वामित्र भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ वन में ले जाते हैं। वहां ताड़का नामक राक्षसी ऋषि-मुनियों के यज्ञ और तपस्या में बाधा उत्पन्न करती थी। महर्षि विश्वामित्र के आदेश पर भगवान श्रीराम ने ताड़का का वध कर ऋषि-मुनियों को आतंक से मुक्ति दिलाई। ताड़का वध का दृश्य देखकर रामलीला मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों ने लीला का आनंद लिया। कलाकारों के अभिनय और संवादों ने रामायण के प्रसंग को जीवंत कर दिया।