फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विभाजन की विभीषिका का दर्द दिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विभाजन स्मृति दिवस पर सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के साथ केंद्रीय विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों ने देश के विभाजन के दर्द को महसूस किया।
विज्ञापन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर फोटो प्रदर्शनी की शुरूआत मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता ने फीता काटकर किया। अस्मिता नाट्य संस्थान की ओर से नाटक का मंचन किया गया।
मानस नगर स्थित केंद्र्रीय विद्यालय के बहुद्देशीय प्रेक्षागृह में विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल उद्घाटन किया। सीबी प्रसाद, सीएस मौर्य, शालिनी, शिल्पा, रोहित यादव, अरुण कुमार, नगीना राम आदि रहे। संचालन मनीष पांडेय ने किया।
विज्ञापन

लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई।




गोष्ठियों में विभाजन की त्रसादी के बारे में बताया
सचित्र-20 और 21
पीडीडीयू नगर। विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस आयोजित गोष्ठियों में त्रासदी के बारे में बताया गया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित गोष्ठी में अखंड भारत का संकल्प लिया गया। मुख्य वक्ता अजय ने कहा मातृभूमि, पुण्यभूमि, धर्मभूमि, देवभूमि को कभी विभाजित नही किया जा सकता। देश का विभाजन हर दृष्टि से अस्वीकार है। इस विभाजन का अंत होना चाहिए। नगर कार्यवाह भुनेश्वर, नगर प्रचारक पवन, अशोक, ऋषि, रुद्रेश, विद्यार्थी कार्यवाह हंसराज, बाल प्रमुख पार्थ मौजूद रहे। जायसवाल इंटर कॉलेज में सुमित, ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में कृष्णमोहन गुप्ता ने गोष्ठी का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य रवि सिंह ने की। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डाॅ. ब्रजेश कुमार, प्रो. संजय पांडेय, डाॅ. विवेक, डाॅ. सुनील, डाॅ. पंकज, राहुल, रंजीत, सुनील ने विचार व्यक्त किए। एसजी पब्लिक स्कूल में विभाजन में जान गंवाने वालों श्रद्धांजलि दी गई।
भाजपा ने निकाला मौन जुुलूस
पीडीडीयू नगर। विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने मौन जुलूस निकाला गया। नगर भ्रमण के बाद अग्रवाल सेवा संस्थान में आयोजित गोष्ठी में देश के विभाजन के कारण व परिणाम पर चर्चा की गई। नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर से मौन जुलूस निकाला गया जो जीटी रोड पर होते हुए अग्रवाल सेवा संस्थान पर पहुंचा। मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चाैधरी, विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल यादव रहे। विधायक सुशील सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, विधायक कैलाश खरवार, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सर्वेश कुशवाहा, अखिल पोद्दार, आलोक वरूण, राहुल जायसवाल, मनीष गुप्ता, भानू तिवारी, महेंद्र पटेल, विनिता अग्रहरि, प्रियंका तिवारी, निधि तिवारी, लक्ष्मी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें