फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुलेगी दुकाने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला प्रशासन ने लॉकडाउन05 में काफी रियायतें दी है। अब बाजार में दुकाने सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगी। ब्यूटी पार्लर और सैलून भी शर्तो के साथ खुलेंगे। वही किराना, मिठाई, आबकारी, कपड़ा समेत दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानें रात नौ बजे तक खुलेंगी। जबकि सिनेमा हाल, माल, असेंबली हाल समेत धार्मिक स्थलों पर पाबंदी रहेगी। साथ ही दुकानदारों को कोरोना से बचाव के मानकों का पालन करना जरूरी होगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन 5.0 में नए नियमो के साथ सोमवार की देर रात जिला प्रशासन ने नही व्यवस्था की गाइड लाइन जारी की है। इसके तहत सुबह पांच बजे के बाद से रात नौ बजे तक लोग आवागमन कर सकते हैं। इसके बाद सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान बिना किसी काम के घर से बाहर घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। शासन ने औद्योगिक इकाइयों में फेस मास्क, सैनिटाइजर, शारीरिक दूरी समेत अन्य मानकों का पूरा ध्यान रखना होगा।, कालेज व शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे। बसों व सवारी वाहनों को शर्तों के साथ चलाने की अनुमति दी गई है। बसों को सैनिटाइज कराया जाएगा। वहीं यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग भी जरूरी होगा। यात्रियों समेत चालक व परिचालक आदि को मास्क लगाना व शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगी। प्रशासन ने रोजाना अलग-अलग तरह की दुकानों को खोलने का प्रावधान किया है। ताकि भीड़ न बढ़ने पाए।
इस दिन खुलेंगी ये दुकानें
किराना, फल, सब्जी, मिठाई, कृषि उपकरण, पशुपालन, डेयरी उत्पाद से जुड़ी दुकानें रोजाना खुलेंगी। जबकि प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को बिल्डिंग मैटेरियल, आयरन, हार्डवेयर, प्लाईवुड, शटरिंग, बांस-बल्ली, इलेक्ट्रानिक्स, कंप्यूटर, आटोमोबाइल, चश्मा-घड़ी, साइकिल, टायर-ट्यूब व पंचर की दुकानें खुलेंगी। मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को सर्राफा, फर्नीचर, कपड़ा, कास्मेटिक, चूड़ी, जूता-चप्पल, रस्सी, कागज के ग्लास, कापी-किताब, स्टेशनरी व खेलकूद सामग्री की दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर दफ्तरों में एक तिहाई कर्मचारियों को ही बुलाया जाएगा। इसके लिए तीन शिफ्टों में रोस्टर तैयार किया गया है। वहीं अधिकारियों- कर्मचारियों के लिए मोबाइल में आरोग्य सेतु एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन

दुकाने सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुलेंगी। रात नौ से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान बेवजह घरों से बाहर निकलने की इजाजत नही होगी।
- नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें