फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रात 8 बजे के बजाए सवा नौ बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची शिप्रा एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के लाख प्रयास के बाद भी ट्रेनों की लेट लतीफी कम नहीं हो रही है। बुधवार को भी ट्रेनें विलंब से आई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार की रात इंदौर से हावड़ा जा रही डाउन शिप्रा एक्सप्रेस पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रात 08:10 के बजाए सवा घंटे की देरी से रात 09:21 बजे पहुंची। इसी तरह अन्य ट्रेनें भी देरी से आई। रात नौ बजे तक बुधवार केा अप की ओर जाने वाली गोड्डा दिल्ली विकली एक्सप्रेस आधा घंटा, भुवनेश्वर -नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली आनंद विहार मद्धूपुर बाबा वैद्यनाथ धाम एक्सप्रेस आधा घंटा, दानापुर-केएसआर बेंगलूरू सिटी क्लोन स्पेशल दो घंटे, नई दिल्ली- राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने कहा कि ट्रेनों को समय से चलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। बहुत हद तक स्थिति सुधरी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें