फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शिक्षामित्र और प्रधानाध्यापक में मारपीट, स्कूल छोड़कर भागे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के सत्यनारायणपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र में मंगलवार को जमकर मारपीट हो गई। दोनों में मारपीट शुरू होने के बाद विद्यार्थी गांव में भाग गए। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया तो एबीएसए ने इसकी शिकायत बीएसए से की। दोनों शिक्षकों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।नौगढ़ का सत्यनारायणपुर प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षामित्र, एक सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक तैनात हैं। शिक्षामित्र आरोप है कि प्रधानाध्यापक अक्सर अनुपस्थित रहते हैं या देर से पहुंचते हैं। वह और सहायक अध्यापक ही विद्यालय चलाते हैं। मंगलवार को भी वे देर से पहुंचे तो शिक्षामित्र ने विलंब से आने का कारण पूछ लिया। इस पर शिक्षामित्र और प्रधानाध्यापक में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। उनको आपस में गुत्थमगुत्था देखकर विद्यालय के विद्यार्थी गांव की तरफ भाग गए। खबर मिलने पर ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और दोनो को छुड़ाया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे बीईओ नागेंद्र सरोज ने दोनो अध्यापकों से बात की और कहा कि इसकी शिकायत बीएसए से की गई है।वहीं दोनो अध्यापकों ने एक दूसरे के खिलाफ चकरघट्टा थाने में तहरीर दिया। थाना चकरघट्टा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनो लोगों ने तहरीर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें