फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मार्ग पर उड़ रही धूल और बिखरी गिट्टियों से हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सैयदराजा-सोगाई मार्ग पर राजकीय नलकूप से कर्मनाशा नदी तक जाने वाली सड़क पर पिछले दो वर्षों से गिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बिखरी गिट्टियां दुर्घटना को दावत दे रही हैं। लोगों नेजिलाधिकारी से सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है। सोगाई से सैयदराजा बाजार को जाने वाली सड़क पर नदी से राजकीय नलकूप तक निर्माण कार्य दो वर्ष पहले शुरू हुआ तो लोगों को लगा कि अब इस मार्ग पर यात्रा सुगम होगी पर सड़क पर गिट्टी डालकर ठेकेदार गायब हो गया। चार माह पूर्व सड़क पर कार्य शुरू हुआ तो फिर आस जगी लेकिन इस बार भी नदी से राजकीय नलकूप तक करीब तीन किलोमीटर सड़क पर गिट्टी डाल छोड़ दिया गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से कई गांवों के अलावा मां भवानी इंटर कालेज व मां भवानी पीजी कालेज के छात्र-छात्राएं भी आते-जाते हैं। इस दौरान सड़क पर बिखरी गिट्टियों और उड़ती धूल के चलते उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। क्षेत्र के राम अवतार यादव, परशुराम यादव, संतोष शर्मा, ब्रह्मचारी शर्मा, रामनाथ यादव, विजेंद्र यादव, विजई मौर्या, सुरेंद्र तिवारी, अशोक यादव आदि ने जिलाधिकारी से जनहित में सड़क निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें