शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सनातनी पंचांग का किया विमोचन
- फोटो : अमर उजाला
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने चैत्र नवरात्र प्रतिपदा पर बृहस्पतिवार को नव संवत्सरोत्सव के अवसर पर सनातनी पंचांग का विमोचन किया। साथ ही चतुरंगिणी सेना का गठन भी किया। इसके अलावा नवरात्र पर्यंत भगवती के विशेष पूजन सहित विविध धार्मिक व मांगलिक अनुष्ठान हुए। नवरात्र के प्रथम दिन प्रातर्मंगलम् के 20वें वार्षिकोत्सव पर बटुक विद्यार्थियों की ओर से नववर्ष के नव सूर्य को प्रथम अर्घ्य दी गई। बटुक विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए।