फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 2.9 करोड़ से होगा शालीग्राम मंदिर का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के सिद्धार्थपुरम कॉलोनी स्थित शालीग्राम नाथ मंदिर का 2.9 करोड़ रुपये से कायाकल्प किया जाएगा। पर्यटन की दृष्टि से मंदिर परिसर को विकसित किया जाएगा। साथ ही यात्री शेड, बाउंड्री और आकर्षक गेट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। पर्यटन विभाग की ओर से वनांचल के औरवाटाड़, छानपाथर और राजदरी-देवदरी को विकसित किया जा चुका है। बाबा कीनाराम आश्रम समेत कई धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसके तहत पर्यटन विभाग ने सिद्धार्थपुरम कॉलोनी स्थित शालीग्राम नाथ मंदिर के विकास कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। 2.9 करोड़ की लागत से मंदिर परिसर में यात्री शेड, चहारदीवारी और गेट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें