सकलडीहा। राष्ट्रीय किसान व मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार पाठक ने धरहरा गांव निवासी शैलेंद्र पांडेय को चंदौली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार को युवा संघर्ष मोर्चा के कैंप कार्यालय पर संघ के कार्यकर्ताओं ने माला-फूल पहनाकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
संघ के सदस्यों का कहना है कि युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक व डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय को राष्ट्रीय किसान व मजदूर सभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है। अधिवक्ता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर किसान और मजदूरों को काफी बल मिलेगा। इस मौके पर रूद्र पाठक, नंद पाठक, सुरेश यादव, सुमन चौहान, नीरज, रोहित पांडेय, दीपक सरकार, अमन सिंह, विनीत राजा, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद