फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहाबगंज ब्लॉक प्रमुख का इस्तीफा

Sun, 25 Jun 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष को त्यागपत्र सौंपतीं शहाबगंज प्रमुख सरोज सिंह।
विज्ञापन
शहाबगंज की ब्लॉक प्रमुख सरोज सिंह ने शनिवार की दोपहर जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। लगभग आधे घंटे की गहमा-गहमी के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने ब्लॉक प्रमुख का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और शहाबगंज ब्लॉक प्रमुख का पद रिक्त होने की घोषणा कर दी। सरोज सिंह ने निजी कारणों से इस्तीफा देने की बात कही।      
विज्ञापन


शहाबगंज ब्लॉक अंतर्गत लटांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि उपाध्याय ने विगत दो जून को प्रमुख सरोज सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव सौंपकर राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी थी। शशि उपाध्याय के समर्थन में 46 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को हस्ताक्षर युक्त  हलफनामा सौंपा था। जिला मजिस्ट्रेट ने अभिलेखों की जांच के बाद 28 जून को अविश्वास प्रस्ताव पर बहस और चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी थी। शशि उपाध्याय का दावा था उनके साथ 53 सदस्य हैं और अविश्वास प्रस्ताव आसानी के पास हो जाएगा।

लेकिन शनिवार को नाटकीय घटना क्रम के तहत घोड़सारी से जिला पंचायत सदस्य और वर्तमान ब्लॉक प्रमुख सरोज सिंह ने अपने पति बंटी सिंह और समर्थकों संग जिला पंचायत अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र सौंप दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही इस  आशय से जिलाधिकारी और निदेशक पंचायती राज विभाग को अवगत कराने की बात कही।       
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें