फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः छाया कोहरा, मौसम में परिवर्तन के मिले संकेत

विज्ञापन
सकलडीहा क्षेत्र में रविवार को छाया कोहरा। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
सकलडीहा। अचानक मौसम में परिवर्तन के कारण रविवार की सुबह घंटों तक क्षेत्र में कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को आवागमन में समस्या उठानी पड़ी। मौसम साफ होने पर आवागमन सुचारू रूप से संचालित हुआ। वहीं मौसम में हुए परिवर्तन को देख लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इन दिनों दोपहर से शाम तक चिलचिलाती धूप होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रविवार को सुबह चार बजे भोर से सात बजे तक अचानक घना कोहरा छाया देख लोगों ने ठंड के मौसम के आगमन की दस्तक महसूस की। हालांकि सुबह कोहरे के कारण सकलडीहा-कमालपुर और सकलडीहा-चहनिया मार्ग पर वाहनों का आवागमन धीमी गति से चलता रहा। कई दो पहिया व चार पहिया वाहनों के चालक सावधानीवश वाहनों की हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चल रहे थे। वहीं सात बजे के बाद मौसम के साफ होने पर वाहनों ने रफ्तार पकड़नी शुरू की। सुबह टहलने निकले लोगों ने मौसम में परिवर्तन देख काफी खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें