फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे में शबद कीरतन

Tue, 06 Jan 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का 348 वां प्रकाशोत्सव सोमवार को स्थानीय जीटी रोड स्थित गुरुद्वारे पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पटना हजूरी रागी जत्था के भाई रजनीश सिंह, वाराणसी रागी जत्था भाई के नरेंद्र सिंह, मुगलसराय रागी जत्था के भाई अमर सिंह ने अपने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन


तत्पश्चात गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गुरुद्वारे के प्रधान राजेंद्र सिंह ने गरीब असहायों को कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जोगेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, नरेंद्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह, प्रीतम बिंद, गुरुदयाल सिंह, रघुवीर सिंह, अमरीक सिंह, और सुरेंद्र सिंह ने मौजूद रहे। चकिया के  गुरुद्वारे में भी धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान शबद कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया तथा गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सेवादार सरदार संता सिंह, महेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें