फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गांधीनगर में 4.08 करोड़ से बनेगा सीवर

विज्ञापन
चंदौली के गांधी नगर वार्ड में सीवर निर्माण का ​शिलान्यास करते भाजपा विधायक रमेश जायसवाल। स्रोत:
विज्ञापन
विधायक रमेश जायसवाल ने परियोजना का शिलान्यास किया
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर के मुख्य बाजार स्थित गांधीनगर वार्ड की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में शनिवार को पहल हुई। वार्ड-14 में सिंचाई विभाग के नाले पर 4.08 करोड़ रुपये की लागत से सीवर का निर्माण होगा। विधायक रमेश जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन और हवन कर परियोजना का शिलान्यास किया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को गंदगी, दुर्गंध और जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर के मुख्य बाजार से गुजरने वाला सिंचाई विभाग का नाला लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। नाले में गंदगी जमा होने और दुर्गंध से आसपास के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय नागरिक लगातार नाले पर सीवर निर्माण की मांग उठा रहे थे। विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि मुख्य बाजार क्षेत्र में नाले पर सीवर निर्माण के लिए 4.08 करोड़ रुपये का टेंडर स्वीकृत हो चुका है। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन सिंह ने कहा कि नाले पर सीवर निर्माण नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। परियोजना पूरी होने से लोगों को गंदगी, दुर्गंध और जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह उर्फ ओपी सिंह, राजबहादुर सिंह ट्विंकल, राजीव अग्रहरि, विवेक सिंह, धीरज, नारायण दास जायसवाल, दिलीप सोनकर, संजय अग्रहरि, कन्हैया मोदनवाल, पारसनाथ जायसवाल, विजय अग्रहरि, पंकज जायसवाल और अशोक जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें