नगर पालिका के बाजार सलाबत खान मोहल्ले में जल्द ही 15 लाख की लागत से सीवर निर्माण कार्य कराया जाएगा।
कुछ लोगों के विरोध के कारण यह काम रूका हुआ था, लेकिन कोर्ट की हरी झंडी के बाद पालिका इसके निर्माण को लेकर तेजी दिखा रही है।
मोहल्ला गौरियाना मैदान से लेकर बाजार सलाबत खां मेन रोड तक जलभराव की समस्या से निजात के लिए नगर पालिका ने 15 लाख की लागत से लगभग 300 मीटर सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव किया था।
जिसका टेंडर भी हो चुका था। कुछ लोगों के विरोध के तक महीनों से काम रुका हुआ है। निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी।
जिस पर कोर्ट ने जलभराव को देखते हुए सीवर बिछाने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद 15 लाख की लागत सीवर का काम होगा। जिसको लेकर मोहल्लेवासियों में हर्ष है। ईओ दयाशंकर वर्मा ने बताया कि मोहल्ले में सीवर का काम अब जल्द ही शुरू कराया जाएगा। सारी प्रक्रिया लगभग पूरी है।