फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लगे सात ट्रैक्टर और दो जेसीबी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र में अवैध तरीके से हो रहे खनन के खिलाफ शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई करते हुए दो गांव में पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की । इस दौरान गांवों के सरकारी जमीन व तालाब से अवैध तरीके से मिट्टी निकाले जाने पर सात टैक्टर सहित दो जेसीबी को जब्त कर कोतवाली भिजवा दिया। अधिकारी की इस कार्रवाई से मिट्टी खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनीं रही। कोरोना कर्फ्यू में बालू व मिट्टी खनन माफिया काफी सक्रिय हो गये है। शुक्रवार को ताजपुर गांव में ग्राम सभा की सरकारी भूमि पर हो रहे मिट्टी की अवैध खनन की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गये। इस दौरान उन्होंने वहां से तीन ट्रैक्टर सहित एक जेसीबी को पकड़वाकर कोतवाली भिजवा दिया। इसके बाद ज्वाईंट मजिस्ट्रेट अमावल गांव पहुंचे। जहां सरकारी तालाब से हो रहे अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद चार ट्रैक्टर सहित एक जेसीबी पकड़ लिया। इस दौरान खनन कर रहे सभी लोग मौके से फरार हो गये। इस बाबत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर सात ट्रैक्टर सहित दो जेसीबी को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान कोतवाल अवनीश राय, राजेश सिंह, रामनिवास यादव सहित अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें