फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टूरेंट में खाना खिला रहे दो संचालकों समेत सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद रेस्टूरेंट खोलकर खाना खिला रहे दो रेस्टूरेंट संचालकों समेत सात खाना खाने वाले लोगों पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य लोगों में हड़कंप की स्थिति बनीं रही। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इसमें आवश्यक वस्तुओं को निर्धारित समयावधि के लिए दुकान खोलने की इजाजत दी गई है। बावजूद इसके कई लोग नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से दुकानों को खोल ले रहे है। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली की नगर के जीटी रोड किनारे स्थित जामा मस्जिद के पास दो रेस्टूरेंट में लोगों को बैठाकर खाना खिलाया जा रहा है। इसपर मुगलसराय कोतवाली मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार रेस्टूरेंट संचालकों द्वारा कुछ लोगों को बैठाकर खाना खिलाये जाने के साथ पैक करके दिया जा रहा था। पुलिस ने कोविड नियमों का उलंघन मानते हुए दो रेस्टूरेंट संचालक समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि कोविड- 19 के नियमों का उलंघन किये जाने पर सात लोगों पर मुकदमे की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें