फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कबड्डी प्रतियोगिता में शहाबगंज ने रतिगढ़ को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। स्थानीय कस्बा में मंगलवार को अनमोल स्पोर्टिंग क्लब शहाबगंज के तत्वावधान में जनपद स्तरीय दिन-रात कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । फाइनल मैच टीएनसी स्पोर्टिंग क्लब शहाबगंज तथा रतिगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें टीएनसी स्पोर्टिंग क्लब ने 28-18 के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान रामजीत साहनी ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि कबड्डी रोमांच से भरा खेल है। इसमें युवाओं को अपनी ताकत के साथ बुद्धि का भी प्रदर्शन करना होता है। युवाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे न सिर्फ उनकी शारीरिक क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि उनकी बौद्धिक क्षमता में भी विस्तार होता है। कहा कि खेल हमेशा एकजुट रहने व संघर्ष करने की प्रेरणा देता है, जो युवा पीढ़ी के लिए जरूरी भी है। प्रतियोगिता में तीस टीमों ने भाग लिया।विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विजयी सोनकर, रमेश राम, दुलारे सोनकर, केशरीनंदन जायसवाल, संजय सोनकर, दिनेश गुप्ता, किशन सोनकर, अरविंद कुमार, सोनू जायसवाल, अरुण, गुड्डू गुप्ता, गोलू, संजीत, गोपी, बृजेश, प्रिंस, साहिल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खुर्शीद अंसारी ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें