पीडीडीयू नगर। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने सात और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। नई दिल्ली, बलसाड़, उधना, बांद्रा और इंदौर के लिए चलने वाली ये ट्रेेनें एक-एक फेरा चलाएंगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बलसाड़ दानापुर एसी स्पेशल बलसाड़े से 28 अप्रैल की रात 22.15 बजे खुलकर भोपाल, बीना, कानपुर, प्रयागराज, पीडीडीयू के रास्ते 30 अप्रैल को दिन में 11.35 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह दानापुर-उधना एसी स्पेशल 30 अप्रैल को दानापुर से 14.35 बजे खुलकर दो मई की भोर में 03.00 बजे उधना पहुंचेगी। भागलपुर-पालधी स्पेशल 28 अप्रैल को भागलपुर से रात 20.00 बजे खुलकर 04.30 बजे पटना जंक्शन रूकते हुए 30 अप्रैल को 11.50 बजे पालधी पहुंचेगी। इसी तरह हावड़ा-इंदौर स्पेशल 28 अप्रैल को हावड़ा से 10.00 बजे खुलकर 15.15 बजे धनबाद, 19.00 बजे गया रूकते हुए पीडीडीयू, बनारस, प्रयागराज, कानपुर, बीना, उज्जैन के रास्ते 29 अप्रैल की शाम 19.00 बजे इंदौर पहुंचेगी। इसी तरह दरभंगा-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल, सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल, बरौनी-बांद्रा स्पेशल ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन नहीं आएगी।