फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पेयजल संकट के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। तहसील परिसर में पेयजल संकट से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील परिसर में बुनियादी सुविधाएं बदहाल हैं। भीषण गर्मी में स्वच्छ पेयजल की सुविधा नहीं है। कहा कि तहसील भवन में दो आरओ लगे हैं, जिनमें छत पर लगी टंकी से पानी की आपूर्ति होती है। काफी दिनों से आरओ खराब हैं और टंकी की सफाई न होने के कारण दूषित पानी आता है। पिछले दिनों टंकी में बिल्ली गिरकर मर गई थी। इसके बाद भी टंकी की सफाई नहीं कराई गई। ऐसे में फरियादी और अधिवक्ताओं को गर्मी में पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो अधिवक्ता कार्य बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष देवीदयाल गुप्ता, पूर्व महामंत्री जयप्रकाश यादव, सुधीर सिंह, शमशुज्जमा, दिनेश यादव, संतोष, रणजीत सिंह, मुरलीधर राव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें