फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली के सात खंभे टूटे, आठ गांवों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
नौगढ़ में क्षतिग्रस्त बिजली का पोल। संवाद
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के गंगापुर गांव में रविवार को सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली के सात खंभे टूटकर गिर गए। इससे गंगापुर समेत आसपास के आठ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रैक्टर को पकड़ लिया और विद्युत उपकेंद्र ले जाकर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन


गंगापुर गांव में एक ठेकेदार लकड़ी की कटाई करा रहा था। इसी दौरान उसका ट्रैक्टर बिजली के खंभों से टकरा गया। हादसे में सात खंभे क्षतिग्रस्त होकर गिर गए और बिजली आपूर्ति बंद हो गई। घटना के बाद ठेकेदार मौके से भाग गया। वहीं, ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रैक्टर को पकड़ लिया। इसके बाद ट्रैक्टर को चकरघट्टा उपकेंद्र ले जाकर खड़ा कर दिया। वहीं, खंभे टूटने से रहमानपुर, बरबसपुर, गंगापुर, खटखरी, लतहरा, बकुलघट्टा, महादेवपुर और धनकुंआरी गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। रात आठ बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
बिजली निगम के अवर अभियंता योगेंद्र पाल ने बताया कि लकड़ी ठेकेदार के ट्रैक्टर की टक्कर से सात खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे आठ गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। ट्रैक्टर को चकरघट्टा उपकेंद्र पर खड़ा कराया गया है। ठेकेदार को निर्देश दिया गया है कि नुकसान की रकम जमा करने के बाद ही ट्रैक्टर वापस किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निगम के कर्मचारी खंभे और तार लगाने में जुट गए हैं। काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें