फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुएं में युवती की लाश मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के तियरा गांव के कुएं से शनिवार की दोपहर एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और थाने ले आई। शिनाख्त कराने पर पता चला कि युवती तियरा निवासी राम सुधार यादव की 19 वर्षीय पुत्री माया यादव है। माया 26 अप्रैल की भोर से लापता है। परिजनों ने शहाबगंज थाने पर उसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी रामसुधार यादव की बेटी माया यादव(19) 26 अप्रैल की भोर से ही गायब थी। परिजनों ने नाते-रिश्तेदारी में इसकी खोज की पर माया कहीं नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने शहाबगंज थाने में युवती के गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुटी थी कि शनिवार की दोपहर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया कि गांव के कुएं में एक युवकी की लाश उतरायी हुई है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। लाश निकलते ही गांव में माया का शव होने की सुगबुगाहट होने लगी। पुलिस शव को थाने ले गई। जहां युवती का शिनाख्त हो पाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चंदौली भेज दिया। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी और एडिशनल ऑपरेशन अनिल कुमार घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया। सीओ प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि किस कारण से मौत हुई है। इस घटना के बाद गांव में सियापा फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें