फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन तीन खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
चकिया में कोच नीरज गुप्ता के साथ उत्तर प्रदेश चैंपियनशिप के लिए चयनित कराते खिलाड़ी। स्रोत:-जाग
विज्ञापन
चकिया। बंगाली टोला इंटर कॉलेज, वाराणसी में बुधवार को आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चकिया के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश कराटे चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। चयनित खिलाड़ी 17 से 20 अगस्त तक मेरठ में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


अंडर-17 के 84 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित चौहान ने सफलता हासिल की। वहीं, अंडर-19 में मयंक गुप्ता ने 52 किलोग्राम और निखिलेश कुमार गौतम ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में स्थान बनाया। कोच नीरज गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि वे प्रदेश स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर चकिया का नाम रोशन करें। खिलाड़ियों के चयन पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें