फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से सटी वन सीमा पर मजबूत होगी सुरक्षा दीवार, 20 करोड़ से कैम्पा योजना के तहत प्रभाग के 8 रेंजो में होंगे विकास कार्य

Wed, 12 Aug 2020 05:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
नौगढ़ जंगल में वाटर फॉल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

काशी वन्य जीव प्रभाग की बिहार से सटी सीमा पर पालतू पशुओं को लेकर वन में चराने तथा वन माफियाओं को रोकने के लिए बीन सुरक्षा दीवार जर्जर हो चुकी है। पत्थर बिखर गए हैं। अब कैम्पा (कोष प्रबंधन योजना) के तहत जिले के आठ रेंजो में विकास कार्यो की मंजूरी दी गई है। इन रेंजों में 20 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किये जाएंगे। पहले इसकी शुरुआत चकिया रेंज से होगी और तकरीबन पांच से आठ किमी लंबी सीमा पर बनी सुरक्षा दीवार को मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की वनीकरण कोष प्रबंधन योजना (कैम्पा) के तहत लॉकडाउन के दौरान वन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। जिसके तहत चंदौली जनपद के वन क्षेत्रों के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना के तहत प्रभागीय वनाधिकारी महावीर कौलजगी के निर्देश के अनुसार सभी वन रेंजों द्वारा कार्ययोजना प्रस्तावित की गई थी। जिसे अब स्वीकृति मिल चुकी है।

इस योजना के तहत चकिया रेंज में बिहार सीमा से सटे वन क्षेत्र की सुरक्षा तथा पालतू पशुओं के अनावश्यक प्रवेश को रोकने के लिए पुरानी बनी क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का नवीनीकरण किया जाएगा। सीमा से सटे गांव छीतमपुर, ढोढ़नपुर, ताला, तेंदुई, बीचबनवा गांव में करीब पांच से आठ किमी की लंबाई में सुरक्षा दीवार को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त योजना के तहत वन क्षेत्र में बंधी, चेकडैम, तालाब, पोखरा का निर्माण तथा पक्के चेकडैम बनाये जाएंगे। ताकि वन क्षेत्र में वर्षा जल का संरक्षण किया जा सके तथा वन्य जीवों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सके।

इसी योजना के तहत वन क्षेत्र के अंतर्गत कच्ची सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा। उप प्रभागीय वनाधिकारी धर्मेंद्र सिंह के अनुसार कैम्पा योजना के धन से वन क्षेत्र में सुरक्षा दीवार की मरम्मत एवं विकास कार्यों के अतिरिक्त वन उपज बढ़ाने तथा वनों के समुचित संरक्षण का कार्य किया जाएगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें