फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों के पोस्टर चिपकाने के बाद सुरक्षाबल सतर्क

विज्ञापन
नौगढ़ में लाल सलाम का पोस्टर चस्पा होने पर लोगों से जानकारी लेते सुरक्षा जवान। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नौगढ। जंगलों में जगह-जगह नक्सलियों की ओर से पोस्टर चिपकाए जाने की घटना ने सुरक्षाबलों के कान खड़े कर दिए हैं। घटना का संज्ञान लेते हुए एसपी चंदौली हेमंत कुटियाल के निर्देश पर शनिवार से सक्रिय पुलिस ने पोस्टर चिपकाने वालों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सीआरपीएफ 148 बटालियन के कमांडेंट राजीव कुमार चौधरी के निर्देश पर सुरक्षा बल के जवानों ने भी जंगल में कांबिंग अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीआरपीएफ कमांडेंट ने नक्सल प्रभावित सोनभद्र, मिर्जापुर व चंदौली जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षाबल व पुलिस के जवानों ने नौगढ़-धन कुंवारी मार्ग पर पोस्टर चिपकाने के बारे में राहगीरों और दुपहिया से आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की। सीआरपीएफ 148 बटालियन डी-कंपनी पोस्ट नौगढ़ के कमांडर इंस्पेक्टर जमील अहमद के नेतृत्व में पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने आसपास के ग्रामीणों से भी चिपकाए गए पोस्टर के बारे में पूछताछ की। कई स्थानों पर पोस्टर को फाड़ दिया गया था। अभियान के दौरान इंस्पेक्टर बीके सिंह, हवलदार राम शरीक समेत सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।
दिवाली पर जंगल के अंदर (लाल सलाम) के पोस्टर चस्पा करके वन विभाग को धमकाने की घटना के बाद जंगल में एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है कि क्षेत्र के युवाओं को आंदोलन के लिए उकसाया जा रहा है। चकरघट्टा थाने की सीमा बोर्ड पर पोस्टर चस्पा करने के अलावा वन विभाग की औषधि नर्सरी के समीप नक्सलियों के नाम लाल सलाम की धमकी भरा पोस्टर चिपकाया गया है। सफेद पन्ने पर लाल कलर से लिखा हुए पोस्टर पर वन विभाग के विरुद्ध एकजुट होने को कहा गया है। पहले पोस्टर में वन विभाग द्वारा गरीब जनता का जमीन कब्जा के खिलाफ संगठित होने के लिए संघर्ष करने को कहा गया है जबकि दूसरे पोस्टर में वन विभाग को मार भगाओ तथा जंगल में जनता का अधिकार कायम करो का नारा लिखा हुआ है। सबसे नीचे भाकपा माओवादी (लाल सलाम) का नारा भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट- अशोक जायसवाल
संपादन- धनंजय
बाइट- 1853
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें