फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सचिव पर घूस मांगने का आरोप, जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को हिनौली गांव के सुरेंद्र राम ने पिता की मृत्यु का प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ग्राम सचिव पर पांच हजार रुपए घूस मांगने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर एसडीएम आलोक कुमार ने खंड विकास अधिकारी को जांच के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सुरेंद्र राम ने एसडीएम को बताया कि उनके पिता रामसूरत राम की मृत्यु 29 अक्तूबर 2019 को हुई थी। तब से वह मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दौड़ रहे हैं। बताया कि 31 अगस्त 2024 को उन्होंने इसकी शिकायत बीडीओ से की थी। इस पर बीडीओ ने सचिव को मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी ग्राम सचिव ने कई बार दौड़ाया और पांच हजार रुपये घूस की मांग की। वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक कुमार ने आरोप को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि कभी किसी से 10 रुपये तक नहीं मांगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें