फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सचिव पर खाद की कालाबाजारी करने का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद ब्लॉक के पचोखर स्थित सहकारी समिति के सचिव पर खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सुबह छह बजे ताला खोलकर किसी नेता के नजदीकी किसानों को 80 बोरी खाद सचिव ने बेच दी। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने मामले की जांच के लिए एडीओ कॉपरेटिव, एडी ओएजी और लेखपाल की टीम गठित की है।
विज्ञापन


इस समय रबी की फसलों की बोआई हो रही है। गेहूं की बोआई में डीएपी की जरूरत होती है लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल रही। जिन समितियों पर डीएपी है, वहां किसानों को मांग के सापेक्ष काफी कम खाद दी जा रही है। शनिवार को नियामताबाद ब्लॉक के साधन सहकारी समिति पचोखर पर ग्रामीणों ने सचिव पर 80 बोरी खाद की कालाबाजारी करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल चंदाइत के किसान सुनील मौर्या ने बताया कि समिति के खुलने का समय सुबह 9 बजे है लेकिन शनिवार को जब मैं इधर से दूध बेचकर जा रहा था तो एक नेता वहां बैठे थे और तीन-चार लोग गाड़ी में खाद भरकर ले गए। सचिव महेंद्र यादव को फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि मैं खेत में हूं। सवाल यह है कि जब सचिव खेत में है तो समिति से खाद किसाने दी। वहीं, समिति की देखरेख करने वाले कर्मचारी ने बताया कि सचिव साहब ने हमको सुबह 6 बजे फोन कर 80 बोरी खाद देने को कहा था। इस पर मैने खाद दे दिया। वहीं, सचिव महेंद्र यादव ने बताया कि 80 बोरी खाद पांच आधार कार्ड पर किसानों को दी गई है। प्रदर्शन में चंदाइत सुनील मौर्या, प्रदीप कुमार, दिनेश सिंह, संजय मौर्या, सुनील यादव, गोपाल बिंद आदि शामिल थे।
कोट
सुबह खाद देने की शिकायत मिली है। मामले में एडीओ कॉपरेटिव, एडीओएजी और लेखपाल की टीम बनाकर जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - आलोक कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें