फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जनगणना 2027 के दूसरे चरण का शुभारंभ, 30 तक होगी स्वगणना

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर पालिका कार्यालय में स्वयं, स्वजनगणना कर कार्यक्रम की शुरुआत कर मोबाइल दिखाती चेयरम
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने स्वयं मोबाइल से भरी जानकारी, 12 अंकों का कोड प्राप्त किया
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में स्वगणना अभियान का शुभारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने स्वयं मोबाइल से स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और सभासदों से 30 नवंबर तक निर्धारित समय में स्वगणना का कार्य पूरा करने की अपील की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशिक्षक योगेश सिंह ने स्वगणना की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। बताया कि इसके लिए मोबाइल पर SE.CENSUS.GOV.IN वेबसाइट खोलनी होगी। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी प्राप्त करना होगा। सत्यापन के बाद राज्य, जिला, उप जिला और मकान की लोकेशन संबंधी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद 40 सवालों के जवाब देकर स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। प्रक्रिया पूरी होने पर 12 अंकों का एक विशिष्ट कोड प्राप्त होगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों से मोबाइल पर स्वगणना की प्रक्रिया का अभ्यास भी कराया गया। अध्यक्ष सोनू किन्नर ने स्वयं प्रक्रिया पूरी कर 12 अंकों का कोड प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि हर कर्मचारी प्रतिदिन कम से कम 25 परिवारों की स्वगणना सुनिश्चित कराए। साथ ही संबंधित परिवारों के मोबाइल नंबर और 12 अंकों के कोड जनगणना सेल में उपलब्ध कराएं, ताकि अभियान की प्रगति की नियमित निगरानी की जा सके। सभासदों के अलावा कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल, कर अधीक्षक उमेश कुमार, जनगणना लिपिक विमल दत्ता सहित नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें