सकलडीहा में एसआईआर कार्य पूर्ण करने पर बीएलओ को सम्मानित करते एसडीएम कुंदन राज कपूर। संवाद
सकलडीहा। तहसील सभागार में शुक्रवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर ने शत प्रतिशत एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) फीडिंग कार्य समय पर पूरा करने वाले आठ बीएलओ को सम्मानित किया। एसडीएम ने इन बीएलओ को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बधाई दी। उन्होंने अन्य बीएलओ और कर्मचारियों को इनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी।
सकलडीहा विधानसभा में कुल 10 बीएलओ ने सकलडीहा में एसआईआर फीडिंग का कार्य समय पर पूरा किया था। इनमें तहसील में उपस्थित आठ बीएलओ को सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वाले बीएलओ में सरेसर गांव की पुष्पा देवी, माटीगांव की उर्मिला देवी, डिग्गी की पद्मावती, भोजापुर गांव के जसवंत, जमुनीपुर की मंजू देवी, जामडीह के सुजीत, बरईपुर की कंचन देवी और बरगा की मीना देवी शामिल हैं। संवाद
रिपोर्ट- चंद्रजीत पटेल