फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने गांवों में जाकर किया 18 मामलों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोरोना महामारी के दौरान गांव के पीड़ितों को अपनी समस्या के लिए परेशान नहीं होना होगा। शिकायत के बाद फरियादियों को न्याय आपके द्वार मुहिम के तहत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने रविवार को एक दर्जन गांव के 18 मामलों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया। मजिस्ट्रेट की पहल से पीड़ितों को कोरोना महामारी के दौरान तहसील आने से निजात मिला। वहीं त्वरित निस्तारण से काफी सहूलियत हुई।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने रविवार को सरेहुआ खुर्द,रूपेठा, मनिहारा,नई कोट,अलहिया, पपौरा,दिनदासपुर,बढ़वल खास,कान्धी खुर्द, सेवखर कला गांव में पहुंचकर मौके पर ही 18 मामलों का निस्तारण किया। इस दौरान नवागंतुक प्रशिक्षु ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन गाजीपुर सहित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें