फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय गया रेल रूट पर गंजख्वाजा रेलवे क्रासिं के समीप रविवार की शाम चार बजे किसी ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

युवक की पहचान बिहार के रोहतास निवासी तिलौथू थाना के जगन्नाथटोला निवासी श्याम सुंदर (30) के रूप में हुई। रविवार की शाम लोग रेलवे लाइन के किनारे पहुंचे तो युवक का शव देख कर सन्न रह गए। इसकी सूचना जीआरपी और अलीनगर पुलिस को दी गई। चंदौली जीआरपी और अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के जेब से मिले कागजात के आधार पर युवक की पहचान की गई। इसके बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं युवक के परिवार वालों को सूचित किया है। जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें