फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्कूल के शौचालय में बंद था ताला, खेत में शौच के लिए गया बच्चा बिजली के करंट से झुलसा

Wed, 22 Jul 2026 04:42 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली में स्कूल के शौचालय में ताला बंद होने के चलते एक छात्र खेत में शौच के लिए गया। जहां बिजली के करंट से झुलस गया। खेत में करंट प्रवाहित तार से चिपका देख ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बाघी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। विद्यालय का शौचालय बंद होने के कारण शौच के लिए बाहर गए कक्षा छह के छात्र अमरेश (12) की खेत में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हालत गंभीर हो गई। समय रहते ग्रामीणों की मदद और उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर लंच के दौरान अमरेश शौच के लिए विद्यालय के शौचालय गया, लेकिन उसका दरवाजा बंद मिला। इसके बाद वह पास के खेत की ओर चला गया। आरोप है कि खेत में फसल की सुरक्षा के लिए झटका मशीन से करंट प्रवाहित तार लगाया गया था। तार के संपर्क में आते ही छात्र उसमें चिपक गया और करंट लगने से बेहोश होकर गिर पड़ा।

साथी छात्रों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह छात्र को करंट प्रवाहित तार से अलग किया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे निषाद पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष हंसलाल निषाद ने मानवता का परिचय देते हुए छात्र को तत्काल अपनी मोटरसाइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन


सीएचसी में चिकित्सक डॉ. सत्या और स्वास्थ्यकर्मी राहुल ने छात्र का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. सत्या ने बताया कि छात्र को बेहोशी की हालत में लाया गया था। उपचार के बाद उसे होश आ गया और अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

घटना के बाद विद्यालय की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। छात्र का आरोप है कि शौचालय बंद होने के कारण उसे विद्यालय परिसर से बाहर जाना पड़ा, जिससे यह हादसा हुआ।

खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम ने कहा कि विद्यालय का शौचालय बंद नहीं होना चाहिए। यदि जांच में छात्रों का आरोप सही पाया जाता है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें