फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्कूल में भरा पानी, गेट से लौट गए 97 बच्चे

विज्ञापन
इलिया प्राथमिक विद्यालय में जलभराव से होकर गुजरते ​​शिक्षक। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
इलिया। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय बृहस्पतिवार को जलमग्न हो गया। विद्यालय परिसर में घुटनों तक पानी भर जाने से बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 106 बच्चों में से 97 बच्चे स्कूल के गेट से लौट गए। सिर्फ नौ छात्र-छात्राएं पानी से होकर अपनी कक्षाओं में पहुंचे।
विज्ञापन


सुबह विद्यालय खुला तो पूरा परिसर पानी से लबालब था। अभिभावकों ने कहा कि ऐसे माहौल में बच्चों को विद्यालय भेजना जोखिम भरा हो सकता है। बच्चों के फिसलने और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। वहीं, प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार ने बताया कि बारिश के कारण विद्यालय परिसर में पानी भर गया है। विद्यालय के बाहर स्थित मैनहोल की नाली जाम होने से पानी बाहर नहीं निकल सका। इससे पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित हुआ और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें